एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगीडोंगरी में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी से बचाव के बताए उपाय

SHARE:

एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जोगीडोंगरी में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी से बचाव के बताए उपाय

गौरेला:– राज्य में आयोजित साइबर जागृति अभियान के तहत जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जोगीडोंगरी, गौरेला में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। साइबर सेल पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, उनके विभिन्न स्वरूपों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में पुलिस ने विशेष रूप से OTP, PIN, CVV, बैंकिंग पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही अनजान एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध APK या मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

साइबर सेल द्वारा डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, UPI फ्रॉड और साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और राज्यव्यापी साइबर जागृति अभियान के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना रहा।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें