गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

SHARE:

आर्चरी में ऐश्वर्य केडिया का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में गोल्ड तो व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के होनहार खिलाड़ी ऐश्वर्य केडिया (कृष) ने आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। रायपुर के राजकुमार कॉलेज में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत ऐश्वर्य ने RKC में आयोजित IPSC (Indian Public School Conference) की कंपाउंड आर्चरी प्रतियोगिता में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

टीम स्पर्धा में गोल्ड, व्यक्तिगत मुकाबले में सिल्वर

ऐश्वर्य केडिया ने अपनी खेल प्रतिभा और निशानेबाजी का परिचय देते हुए टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खुशी का माहौल है। अब ऐश्वर्य राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे।

माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

ऐश्वर्य केडिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों ने उन्हें अनुशासन के साथ पढ़ाई और खेल के लिए समय का उचित प्रबंधन करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। इसी मार्गदर्शन और सहयोग से वे पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर सके और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे।

ऐश्वर्य ने कहा कि वे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य अपने नगर और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में उत्साह बढ़ाया है।

प्रतिष्ठित व्यवसायी संदीप केडिया व शिक्षिका श्रध्दा केडिया के बड़े पुत्र हैं ऐश्वर्य

ऐश्वर्य केडिया शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संदीप केडिया (बंटी), जो राधेश्याम केडिया पेट्रोल पंप के संचालक हैं व शासकीय पूर्व मा शा पतेराटोला में प्रधानपाठिका श्रद्धा केडिया के बड़े पुत्र हैं। पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है।

अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर नजर

IPSC कंपाउंड आर्चरी प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना ऐश्वर्य के खेल सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने की तैयारी करेंगे। जिलेवासियों को उम्मीद है कि ऐश्वर्य राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने नगर और राज्य को गौरवान्वित करेंगे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें