एसएस कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली बड़ी सुविधा, 40 के बने लर्निंग लाइसेंस

SHARE:

एसएस कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली बड़ी सुविधा, 40 के बने लर्निंग लाइसेंस

लर्निंग लाइसेंस कैंप के साथ साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी, छात्राओं को साइबर कोऑर्डिनेटर बनने का अवसर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में परिवहन विभाग द्वारा विशेष लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लगभग 40 विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

कैंप में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और यातायात नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

इसी कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को साइबर कोऑर्डिनेटर के रूप में जुड़ने का अवसर भी दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संचालक शाहिद जमा खान, प्राचार्य डॉ. अब्दुल सत्तार, नवीन जेम्स, गायत्री भोंसले, हेमंत तिवारी, स्वाति तिवारी, अफरोज अहमद, सुविता पटेल, आंचल वर्मा, कीर्तिलता शुक्ला, बीरू यादव, रूपेश कुमार, चांदनी पुरी, मेराज खान, भूषण यादव, गोलू सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कैंप आयोजित करने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें