गरबा की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर विहिप-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

गरबा की मर्यादा और सुरक्षा को लेकर विहिप-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

नवरात्रि आयोजनों में अनुमति, महिला पुलिस, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर जिले में गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच गरबा आयोजनों की सांस्कृतिक गरिमा, शालीनता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पदाधिकारियों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

 

गरबा को बताया शक्ति उपासना से जुड़ा पारंपरिक आयोजन

संगठन ने ज्ञापन में कहा कि गरबा शक्ति उपासना से जुड़ा पारंपरिक एवं धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और परिवार शामिल होते हैं। संगठन का कहना है कि कुछ आयोजनों में अश्लील या आपत्तिजनक गीत-संगीत, अभद्र व्यवहार, नशाखोरी तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों को लेकर आयोजनों में सांस्कृतिक गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है।

कलेक्टर से आयोजन के लिए अनुमति व्यवस्था की मांग

ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की गई कि जिले में होने वाले सभी गरबा एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अनुमति अनिवार्य की जाए। आयोजकों से अनुमति देने से पहले गीत-संगीत, समय-सीमा, सुरक्षा व्यवस्था और शालीनता बनाए रखने संबंधी लिखित आश्वासन लिया जाए।

संगठन ने सांस्कृतिक ड्रेस कोड एवं आयोजन संबंधी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा नियमों का उल्लंघन होने पर अनुमति निरस्त करने की मांग भी रखी।

SP से महिला पुलिस और CCTV व्यवस्था की मांग

पुलिस अधीक्षक से गरबा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा अश्लील गीत-संगीत पर रोक, छेड़छाड़, नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग रखी गई।

महिलाओं एवं नाबालिगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित करने और गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। थाना स्तर पर गरबा आयोजकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई।

संगठन ने बताया ज्ञापन का उद्देश्य

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने कहा कि ज्ञापन का उद्देश्य किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व की गरिमा, सुरक्षा और पारिवारिक वातावरण को बनाए रखना है। संगठन ने प्रशासन से आयोजन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान बजरंग दल बिलासपुर विभाग संयोजक सागर पटेल, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री प्रकाश साहू, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, देवांश तिवारी, शनि पटेल, केशव पांडे, प्रिया त्रिवेदी, विभा तिवारी, रामेश्वरी धुर्वे, अनीता माझी, रुक्मणि तिवारी, कंचन मिश्रा, पुरन यादव, रूपेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें