देवरगांव में सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

SHARE:

देवरगांव में सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने कहा—धान खरीदी से पहले हैंडपंप की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जरूरत पड़ी तो जिला पंचायत निधि से कराएंगे व्यवस्था

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत क्षेत्र के गृह ग्राम पंचायत देवरगांव में सेवा सेतु संकल्प अभियान के अंतर्गत विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लस्टर की कुल 20 ग्राम पंचायतों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में क्षेत्र के सक्रिय जिला पंचायत सदस्य श्री पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम

शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। लाभार्थियों को पोषण किट एवं बेबी किट भी वितरित किए गए।

हैंडपंप की समस्या पर पैकरा ने अधिकारियों से की तत्काल कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने क्षेत्र में हैंडपंप की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हैंडपंपों की स्थिति को लेकर बड़ी समस्या है। विभाग के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन इंजीनियर की मौजूदगी नहीं है।

पैकरा ने बताया कि उन्होंने संबंधित इंजीनियर से तत्काल बात कर धान खरीदी शुरू होने से पहले हैंडपंपों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा समय पर व्यवस्था नहीं की जाती है तो वे कलेक्टर से शिकायत करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर जिला पंचायत निधि से हैंडपंप लगवाने का कार्य करेंगे।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के लगाए गए स्टॉल

सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, पीएम किसान, जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों ने इन स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अपनी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण कराया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौड़, जिला पंचायत सदस्य भंवर सिंह गौवास, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, भाजपा जिला महामंत्री कुबेर सिंह सराती, गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहाणी, सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, गौरेला मंडल महामंत्री घनश्याम राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर चक्रधारी, अ.ज.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक पेंड्रो एवं युवा मोर्चा मंत्री बिट्टू खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के जनपद सदस्य, 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शिविर में शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने प्रशासनिक अमले, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें