क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन

SHARE:

जिला कांग्रेस के आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के योगदान को किया याद, देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तत्वावधान में ग्राम सेमरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमति भानु ने कहा कि 9 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लंबे संघर्ष और अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहे।

 

अर्चना पोर्ते ने आदिवासी समाज और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में आदिवासी समाज के अनेक वीरों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

गुलाब राज ने कहा कि क्रांति दिवस केवल इतिहास को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी दिन है। वहीं बेचू अहिरे ने स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और कांग्रेस के योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुद्रिका सर्राटी एवं मनीष दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का संचालन पुष्पराज सिंह ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अमित सोनी ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंकज तिवारी, शंकर कंवर, अमर भानु, श्रीकांत मिश्रा, निलेश साहू, संतोष ठाकुर, रियांश सोनी, शिवांश दुबे, असलम, अफसर खान, तेज राजपूत, उपेंद्र, दीनदयाल सिंह उइके, गंगेश मार्को, सुनीता टिमोथी, आलोक शुक्ला, अजय मिश्रा, मो. यासर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें