भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

छायाचित्र प्रदर्शनी, जागरूकता कार्यक्रम और कैंडल मार्च के जरिए विभाजन की त्रासदी को किया गया स्मरण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:-14 अगस्त 2026। भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के ऑडिटोरियम हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन के दौरान हुए विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत विभाजन की थीम पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा एवं कठिन परिस्थितियों को तस्वीरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन के इतिहास और उसकी त्रासदी के बारे में जानकारी प्राप्त की।

धर्मजीत सिंह ने कहा—एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुई त्रासदी और आम नागरिकों द्वारा झेली गई पीड़ा पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। भारत की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विभाजन की विभीषिका हमें इतिहास के उस दौर की याद दिलाती है, जब लाखों लोगों को विस्थापन और अमानवीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत किया जाना चाहिए।

प्रणव कुमार मरपची ने शांति और सद्भाव का दिया संदेश

मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने भी विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई यातनाओं और कठिन परिस्थितियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा को स्मरण करना केवल इतिहास को जानना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शांति, सद्भाव और एकता का महत्व समझाना भी है। उन्होंने नागरिकों से देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ कैंडल मार्च भी निकाला गया। कैंडल मार्च के माध्यम से भारत विभाजन की त्रासदी में दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी, डीएफओ श्री कुमार निशांत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें