अवैध संबंध बना हत्या की वजह! महिला की गला घोंटकर हत्या कर खेत में फेंका शव, GPM पुलिस ने 9 दिन में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

SHARE:

अवैध संबंध बना हत्या की वजह! महिला की गला घोंटकर हत्या कर खेत में फेंका शव, GPM पुलिस ने 9 दिन में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

पोस्टमार्टम से खुला हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा बरामद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कोटमीकला चौकी पुलिस ने महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई 2026 को ग्राम सेखवा मेन रोड स्थित विमलाबाई गोंड के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर कोटमीकला पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया गया और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ कर उसकी पहचान संतोषी बाई (40 वर्ष), निवासी ग्राम बैरा कलेवानार, थाना पसान के रूप में की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी तथ्यों के आधार पर संदेही नान्हू प्रसाद (38 वर्ष), निवासी फूलवारीटोला, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अवैध संबंधों के चलते संतोषी बाई की गला घोंटकर हत्या करने तथा शव को ग्राम सेखवा के खेत में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सफेद गमछा बरामद किया। घटना के साक्ष्य छिपाने के प्रयास के चलते प्रकरण में धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई।

आरोपी को 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में की गई वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच के चलते पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें