हरेली पर ‘हरित जीपीएम अभियान’ का आगाज, घर-घर गूंजा हरियाली का संदेश

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक पर्व हरेली के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हरित जीपीएम अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शासकीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों के साथ ही लोगों ने अपने घरों, आंगन और बाड़ियों में पौधारोपण किया।

हरेली पर्व के पारंपरिक उत्साह के बीच पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। अभियान के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ पौधों की नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।

हर घर हरियाली अभियान की खास बात यह रही कि पौधारोपण को केवल सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि लोगों ने अपने घरों और बाड़ियों में भी पौधे लगाकर हरित जीपीएम के संकल्प में सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा गया कि प्रकृति का सिंगार हमारी हरेली, हरा-भरा जीपीएम हमारी जिम्मेदारी है। वृक्ष हैं तो जीवन है। इस हरेली पर लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखरेख का संकल्प लेकर जिले को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने में योगदान दें।

पौधारोपण कार्यक्रम में चंचल सिंह, ममता द्विवेदी, रेशमा, अंजना और आरती सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। हरेली के अवसर पर हुए इस अभियान से जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को लेकर जनभागीदारी का संदेश सामने आया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें