पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था महिला का शव

SHARE:

पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था महिला का शव

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 सितंबर 2026। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनी में झाड़ियों के बीच महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। मृतिका की पहचान लक्ष्मी कुमारी, पति सुमित कुमार यादव, निवासी रूपौली, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।

आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद हुआ विवाद

पुलिस जांच के अनुसार घटना 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे की है। आरोपी सुमित कुमार यादव ने पत्नी को कमरे में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसने पत्नी को परिचित जितेन्द्र मंडल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस बात को लेकर आरोपी ने जितेन्द्र मंडल को मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह मौके से भाग गया।

इसके बाद आरोपी और उसकी पत्नी के बीच विवाद तथा झूमाझटकी हुई। आरोप है कि इसी दौरान सुमित कुमार यादव ने लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

झाड़ियों में मिला था शव

घटना के बाद महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। जेपी एग्रोटेक के मजदूरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

साक्ष्यों के आधार पर पति तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न साक्ष्य जुटाए गए। विवेचना में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सुमित कुमार यादव की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरेला थाने में अपराध क्रमांक 395/2026 के तहत धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें