गौरेला में 5100 दीपों से जगमगाया संजय चौक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ भव्य दीप प्रज्वलन

SHARE:

गौरेला में 5100 दीपों से जगमगाया संजय चौक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ भव्य दीप प्रज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा गौरेला मंडल और नगरपालिका ने आयोजित किया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

गौरेला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गौरेला मंडल एवं नगरपालिका गौरेला के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत संजय चौक में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए। एक साथ जलाए गए दीपों से संजय चौक का पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाना रहा। दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

5100 दीपों से रोशन हुआ संजय चौक

संजय चौक पर शाम होते ही दीपों की कतारें आकर्षण का केंद्र बन गईं। बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित होने से पूरा चौक रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका के कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।

इस अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव मारपच्ची, भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव , कन्हैया राठौर,भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी,बालकृष्ण अग्रवाल, मथुरा सोनी, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, तापस शर्मा, जिला भाजपा मीडिया सह संयोजक पं. शिव शर्मा, सचिन जैन, वार्ड क्रमांक 11 पार्षद अविनाश टुडू,वार्ड क्र 8 पार्षद अरुणा चक्रधारी ,वार्ड क्र 05 पार्षद अंकुर विश्वकर्मा,नगरपालिका एल्डरमैन बब्बू रोहणी,गौरव शर्मा,शंकर सोनी,देवरगांव उपसरपंच दीपक शर्मा ,सरिता राठौर,रानू नामदेव,नगरपालिका सीएमओ राजेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, नगरपालिका कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया जन्मदिन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी एवं नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में गौरेला में 5100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

दीपों की रोशनी बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के दौरान संजय चौक पर 5100 दीपों से बना रोशनी का दृश्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। दीपों की जगमगाहट के बीच कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा गौरेला मंडल की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, नगरपालिका कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें