जनसेवा, बुजुर्गों का सम्मान और माता रानी की भक्ति के बीच मना जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा का जन्मदिन
बैगा बाहुल्य गांव करांगरा में बच्चों को बांटी मिठाई, पेन-कॉपी, छिंद्रपानी में बुजुर्गों को भेंट किए शॉल; विभिन्न गांवों में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपना जन्मदिन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और धार्मिक आस्था के बीच अनूठे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां बांटीं, बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप शॉल भेंट किए और नवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के विभिन्न गांवों में दिनभर जन्मदिन की बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।

बच्चों के बीच बांटी खुशियां, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
पवन पैकरा ने दिन की शुरुआत अपने पिताजी का आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद वे बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत करांगरा के स्कूल एवं आश्रम पहुंचे, जहां बच्चों के बीच मिठाई, पेन और कॉपियों का वितरण किया। बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए उन्होंने उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
इसके बाद वे क्षेत्र के अंतिम गांव साल्हेगोरी के छिंद्रपानी पहुंचे। यहां उन्होंने बैगा बाहुल्य क्षेत्र की बुजुर्ग माताओं, बहनों और सियानों को गर्म कपड़े के रूप में शॉल भेंट किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जन्मदिन के अवसर पर बच्चों और बुजुर्गों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना उनके दिन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
गांव-गांव के दुर्गा पंडालों में पहुंचे पवन पैकरा
नवरात्रि के पावन अवसर पर पवन पैकरा ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान वे ग्राम पंचायत धनौली के खरिडाबर, सिद्धबाबा धाम, पंडरी पानी, खामलीकला, मनझेटोला, कमरापथरा, अंधियारखो, डाहीबहरा, माटीकछार, सरईपानी और कोरजा सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचे।

कोरजा, धनौली और तेंदुमुड़ा में केक काटकर मनाया जन्मदिन
ग्राम पंचायत कोरजा के दूरपता माता मंदिर में गांव के वरिष्ठजनों, युवा साथियों और माताओं-बहनों ने माता के दरबार में केक काटकर पवन पैकरा का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं ग्राम पंचायत धनौली एवं तेंदुमुड़ा में भी वरिष्ठजनों, युवा साथियों और उनके भांजों ने आतिशबाजी कर, पटाखे फोड़कर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
दिनभर विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात और कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद पवन पैकरा अपने गृह ग्राम पंचायत देवरगांव पहुंचे। यहां माता रानी के दरबार में गांव की माताओं, बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
क्षेत्रवासियों के प्रति जताया आभार
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के समस्त क्षेत्रवासियों, माताओं-बहनों, बड़े-बुजुर्गों और युवा साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी का प्यार, दुलार और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है और वे चाहते हैं कि यह स्नेह सदैव बना रहे।
जनसेवा, बच्चों के प्रति स्नेह, बुजुर्गों का सम्मान और माता रानी की भक्ति के बीच मनाया गया पवन पैकरा का जन्मदिन क्षेत्रवासियों के प्यार और आशीर्वाद के साथ यादगार बन गया।







