बिलासपुर में भव्य आयोजन, बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने पेंड्रा की रूबी विलियम को किया सम्मानित
एंकर:- बिलासपुर में न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित “एजुकेशन आर्टिस्ट एक्सपो एंड बिजनेस ब्यूटी अवॉर्ड” कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजन का उद्देश्य ब्यूटी एजुकेशन, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान ब्यूटी इंडस्ट्री और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पेंड्रा की रूबी विलियम को ब्यूटी इंडस्ट्री में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “बेस्ट ब्यूटी बिजनेस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री मंदाकिनी ने युवाओं के लिए शिक्षा और कौशल विकास को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताते हुए न्यू उड़ान जनसेवा फाउंडेशन की सराहना की। वहीं फाउंडेशन ने भविष्य में पेंड्रा, सक्ती और रायपुर में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।








