GPM में INTACH हेरिटेज सिटी क्विज का आयोजन, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम ने मारी बाजी
एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सारबहरा में आयोजित प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:– गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से INTACH GPM Chapter द्वारा INTACH National Heritage City Quiz 2026 का आयोजन एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सारबहरा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 10 विद्यालयों के कुल 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान आयोजित मौखिक प्रश्नोत्तर दौर के लिए चार विद्यालयों की टीमों का चयन किया गया। इनमें Quro School पेंड्रा, Modern Public School गौरेला, Oxford Public School और ASN School गौरेला की टीमें शामिल रहीं।
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में Oxford Public School की कक्षा 8वीं की छात्राएं कु. आराध्या मार्को एवं शारदा मरावी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमिता शिक्षा निकेतन स्कूल, गौरेला की कक्षा 8वीं के छात्र सूरज कुमार एवं निहाल सिंह की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आराध्या मार्को एवं शारदा मरावी अब 11 अक्टूबर 2026 को रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्विज राउंड में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आयोजकों के मार्गदर्शन में सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में INTACH GPM Chapter के कन्वीनर शाहिद ज़मान खान, को-कन्वीनर नवीन जेम्स एवं डॉ. इमरान सिद्दीकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. अब्दुल सत्तार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, विद्यालयों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन “Celebrating Our Culture, Preserving Our Heritage” की भावना के साथ संपन्न हुआ।

INTACH GPM Chapter द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है।








