जमीन विवाद में खूनी खेल! परिवार के 4 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, जीपीएम पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

*रिपोर्टर -शिवेन्द्र सिंह तोमर (राहुल)*

गौरेला:-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ग्राम नेवसा के लिखनटोला में पारिवारिक जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद जीपीएम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही समय में हत्या का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चार लकड़ी के लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक खूबचंद यादव अपने बेटे के साथ खेत में खेती का कार्य करने गए थे। इसी दौरान जमीन को लेकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण खूबचंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में थाना गौरेला पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं जीपीएम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और विवाद का समाधान कानूनी एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें