अमरकंटक-गौरेला ज्वालेश्वर मार्ग पर यातायात ठप, बारिश से धंसी सड़क,लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क धंसने की स्थिति, ज्वालेश्वर के पहले मार्ग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त

SHARE:

अमरकंटक।गौरेला-ज्वालेश्वर मार्ग पर यातायात ठप, बारिश से धंसी सड़क

लगातार बारिश से भूस्खलन और सड़क धंसने की स्थिति, ज्वालेश्वर के पहले मार्ग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में लगातार हो रही बारिश से अमरकंटक जाने वाला रास्ता बंद हो गया है, गौरेला-ज्वालेश्वर मार्ग की हालत बिगाड़ दी है। ज्वालेश्वर के पहले सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस जाने और भूस्खलन होने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है।

 

कुछ समय पहले ही हुआ था सड़क निर्माण

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग का निर्माण कार्य कुछ समय पहले ही पूरा हुआ था। लेकिन लगातार बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नई बनी सड़क का इस तरह क्षतिग्रस्त होना चिंता का विषय है।

हवा में लटकी पुलिया, हादसे का खतरा

ज्वालेश्वर के पहले सड़क धंसने के साथ ही मार्ग पर बनी पुलिया की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। सड़क का हिस्सा धंस जाने के कारण पुलिया का एक भाग जमीन से अलग होकर हवा में लटका हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में पुलिया के कभी भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार

सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद अब तक संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन को तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा और मरम्मत कार्य शुरू कराना चाहिए।

बारिश ने खोली निर्माण गुणवत्ता की पोल?

लगातार बारिश के बाद नई सड़क का धंसना निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब जरूरत इस बात की है कि संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर सड़क धंसने के कारणों की जांच करे और मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क और पुलिया की स्थिति का जल्द निरीक्षण कर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें