पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भाजपा जिला संगठन और गौरेला मंडल के संयुक्त आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन एवं भाजपा गौरेला मंडल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय गौरेला में महान राष्ट्रचिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके शैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया।
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का विचार प्रस्तुत किया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सिंह राठौर, जिला महामंत्री कुबेर सिंह सर्राटी, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, लुसान राठौर, दयाचंद, जिला मंत्री बालकिशन अग्रवाल, जैविक खेती प्रकल्प प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौर, भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहनी, जिला कार्यालय प्रभारी कामता यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास,जिला मीडिया सह प्रभारी पं शिव शर्मा ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य गुप्ता, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक रजनीश तिवारी, महेश राठौर,जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय राय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष शंकर चक्रधारी सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।









