एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सजी ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति,प्रसिद्ध नृत्यांगना जानवी बेहरा ने भाव-भंगिमाओं और शास्त्रीय शैली से छात्राओं को किया मंत्रमुग्ध

SHARE:

एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सजी ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

प्रसिद्ध नृत्यांगना जानवी बेहरा ने भाव-भंगिमाओं और शास्त्रीय शैली से छात्राओं को किया मंत्रमुग्ध

गौरेला :- इंटैक चैप्टर जीपीएम जिला के बैनर तले एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना जानवी बेहरा की विशेष नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। एसएस कॉलेज के संचालक शाहिद जमा खान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज की करीब 200 छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान जानवी बेहरा ने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, आकर्षक नृत्य-भंगिमाओं और शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में नृत्य, अभिनय, भाव और संगीत का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

देश-विदेश में दे चुकी हैं ओडिसी की प्रस्तुति

जानवी बेहरा को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित “उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार” तथा “माहारी पुरस्कार” से सम्मानित किया जा चुका है। वे दूरदर्शन केंद्र भुवनेश्वर की मान्यता प्राप्त कलाकार होने के साथ ICCR एवं SPIC MACAY की सूचीबद्ध कलाकार भी हैं।

उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, जापान, ब्रिटेन, चीन, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया और सिंगापुर सहित कई देशों में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां दी हैं। वे अमेरिका स्थित एक ओडिसी नृत्य विद्यालय में अतिथि शिक्षिका के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

सहयोगी कलाकारों ने भी बांधा समां

प्रस्तुति के दौरान हराप्रिया स्वाइन ने गायन, सौम्य रंजन नायक ने मर्दला और प्रदीप कुमार महाराणा ने वायलिन पर सहयोग दिया। कलाकारों के बीच शानदार तालमेल ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने ओडिसी नृत्य की शास्त्रीय शैली, भावपूर्ण प्रस्तुति और कलाकारों की कला की सराहना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविधता और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझने का अवसर मिला।

भारतीय कला-संस्कृति से जुड़ाव बढ़ाना रहा उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय कला, ओडिसी नृत्य की बारीकियों तथा इसकी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत से परिचित कराना रहा। आयोजन ने छात्राओं में भारतीय कला और संस्कृति के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के नवीन जेम्स, गायत्री भोसले, मयूरी तिवारी, चांदनी पुरी, हेमंत तिवारी, रुपेश, अफरोज, शुक्ला मैडम, कंचन, मिराज एवं आंचल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें