नगर पालिका गौरेला वार्ड 13 टीकरकला लोहराझोरकी में देवी चौरा के सौंदर्यीकरण का हुआ भूमिपूजन

SHARE:

वार्ड 13 टीकरकला लोहराझोरकी में देवी चौरा के सौंदर्यीकरण का हुआ भूमिपूजन

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का किया शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

गौरेला। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 टीकरकला लोहराझोरकी स्थित देवी चौरा के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी चौरा के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमृता मरावी, एल्डरमैन रामप्रकाश ठाकुर, जिला सह मीडिया प्रभारी शिव शर्मा सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई।

धार्मिक स्थल को मिलेगा नया स्वरूप

देवी चौरा के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के पूरा होने के बाद धार्मिक स्थल का स्वरूप और अधिक आकर्षक होने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। स्थानीय लोगों ने देवी चौरा के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि विकास कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें