गणेश पंडालों में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना,साल्हेघोरी प्राथमिक शाला में 101 बच्चों पर महज दो अतिरिक्त कक्ष, जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

SHARE:

गणेश पंडालों में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

साल्हेघोरी प्राथमिक शाला में 101 बच्चों पर महज दो अतिरिक्त कक्ष, जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने मंगलवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की।

विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर समितियों और ग्रामीणों से की मुलाकात

पवन पैकरा ने ग्राम अधियारखो के सेमरहा, चुकतीपानी के बाजारडांड़, देवरगांव के आवास मोहल्ला, धौरामुड़ा, बीच मोहल्ला, कोरजा के दुर्गा चौक तथा पेंड्रा के कोटमी तिराहा स्थित गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर आयोजन की जानकारी ली और समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की।

101 बच्चों के लिए पर्याप्त कक्ष नहीं, जमीन पर बैठकर पढ़ाई की स्थिति

दौरे के दौरान जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम पंचायत साल्हेघोरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं।

बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में 101 बच्चे दर्ज हैं, जबकि विद्यालय मात्र दो अतिरिक्त कक्षों में संचालित हो रहा है। पर्याप्त कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर अध्ययन करना पड़ रहा है। वहीं विद्यालय भवन की स्थिति भी जर्जर बताई गई है।

अतिरिक्त कक्ष और किचन शेड की जरूरत

पवन पैकरा ने विद्यालय की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि बच्चों की संख्या को देखते हुए विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के साथ-साथ किचन शेड का निर्माण भी आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में जल्द पहल करने की बात कही।

CEO और DEO से दूरभाष पर की चर्चा

विद्यालय की समस्या के निराकरण को लेकर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में आवश्यक निर्माण कार्यों को बी.व्ही.जी. राम जी की कार्ययोजना में शामिल करने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य तथा विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें