गांधी जयंती पर 6 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल

SHARE:

गांधी जयंती पर 6 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 की छह ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा विभिन्न ग्राम सभाओं में शामिल हुए और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की नवीन VB जी-राम-जी (विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) योजना की जानकारी दी।

125 दिनों के रोजगार की गारंटी और बढ़ी हुई मजदूरी दर की दी जानकारी

पवन पैकरा ने अपने क्षेत्र की बैगा बाहुल्य ग्राम पंचायत साल्हेघोरी सहित झगड़ाखण्ड, धनौली, तेंदुमुड़ा, पंडरीपानी और डाहीबहरा में आयोजित ग्राम सभाओं में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों से अवगत कराते हुए बताया कि इसके तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी और बढ़ी हुई मजदूरी दर का लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे मनरेगा का उन्नत रूप बताते हुए योजना के उद्देश्यों और ग्रामीण आजीविका में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने की दिशा में सरकार: पवन पैकरा

इस अवसर पर पवन पैकरा ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना ग्राम स्वराज की स्थापना करना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इसी दिशा में कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, निराकरण का मिला आश्वासन

ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें भी रखीं। पवन पैकरा ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इन विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें