नेवसा में आज सजेगी झम झम नाच पार्टी की महफिल, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची होंगे मुख्य अतिथि
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा और सरपंच प्रतिनिधि दीनदयाल नागेश के आयोजन में होगा भव्य कार्यक्रम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नेवसा गांव में 3 अक्टूबर, शनिवार को रात्रि 9 बजे से झम झम नाचा पार्टी का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम हाईस्कूल नेवसा परिसर में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक बुजलाल सिंह राठौर, जनपद अध्यक्ष गोरेला शिवनाथ सिंह बघेल, समाजसेवी गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश शिवदासिनी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आमंत्रण
आयोजन में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, विभिन्न जनपद प्रतिनिधियों, सरपंचों, सरपंच प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अंचल की पारंपरिक लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पवन पैकरा और दीनदयाल नागेश हैं आयोजक
इस भव्य आयोजन के आयोजक जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा एवं ग्राम पंचायत नेवसा के सरपंच प्रतिनिधि दीनदयाल नागेश हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर नाचा पार्टी का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: हाईस्कूल नेवसा
दिनांक: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार
समय: रात्रि 9 बजे से








