गौरेला में 5100 दीपों से जगमगाया संजय चौक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने किया दीप प्रज्वलन

SHARE:

गौरेला में 5100 दीपों से जगमगाया संजय चौक, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने किया दीप प्रज्वलन

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा गौरेला मंडल ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

गौरेला :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गौरेला मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम संजय चौक, गौरेला में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 5100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

संजय चौक पर एक साथ 5100 दीपों के प्रज्वलित होने से पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और शुभकामनाओं के साथ मनाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी राठौर, कन्हैया राठौर, बालकृष्ण अग्रवाल, मथुरा सोनी, नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, तापस शर्मा, सचिन जैन एवं भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने किया संबोधित, जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी और नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान की जानकारी साझा की और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गौरेला मंडल द्वारा संजय चौक में 5100 दीप प्रज्वलित कर उनके उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन के लिए मंगलकामना की गई।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान संजय चौक का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा और दीपों की रोशनी से पूरा चौक जगमगा उठा। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा गौरेला मंडल की ओर से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें