पीएम मोदी के जन्मदिन पर GPM के पांचों जन औषधि केंद्रों में जले ‘आशीर्वाद के दीये’
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सेवा, समर्पण और जन-स्वास्थ्य का संदेश देते हुए जिले के सभी पांच प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान आयोजित किया गया।

यह आयोजन जिला कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रामेश्वर शर्मा के निर्देशानुसार तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म सिंह एवं औषधि निरीक्षक सुनील पंडा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

जिले के इन पांच केंद्रों में हुआ दीप प्रज्वलन
अभियान के तहत तहसील चौक जन औषlधि केंद्र, जिला अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र, रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड स्थित केंद्र, प्राथमिक सहकारी समिति मेड़ूका और प्राथमिक सहकारी समिति धनौली में दीप प्रज्वलित किए गए।

किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूकता
इस अवसर पर जन औषधि केंद्रों को दीपों से रोशन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

जन औषधि केंद्रों के माध्यम से मरीजों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के जरिए लोगों को इन केंद्रों की सुविधाओं और सस्ती दवाओं की उपलब्धता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।








