नेवसा में झमाझम नाचा पार्टी का भव्य आयोजन, देर रात तक छत्तीसगढ़ी गीतों पर झूमे हजारों ग्रामीण
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा और सरपंच प्रतिनिधि दीनदयाल नागेश के आयोजन में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के ग्राम पंचायत नेवसा स्थित हाईस्कूल मैदान में शनिवार, 3 अक्टूबर की रात झमाझम नाचा पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। रात्रि 9 बजे से शुरू हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अक्ती सागर आर्केस्ट्रा कोरबा की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। छत्तीसगढ़ी गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे।
पवन पैकरा और दीनदयाल नागेश ने किया आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा एवं सरपंच प्रतिनिधि दीनदयाल नागेश के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजलाल सिंह राठौर (प्रदेश संयोजक, किसान मोर्चा), शिवनाथ सिंह बघेल (जनपद अध्यक्ष, गौरेला), गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश शिवदासिनी, मंजू जायसवाल, बंटी केडिया, भंवर सिंह गौवास (जिला पंचायत सदस्य), राजेश नंदिनी आमो (जिला पंचायत सदस्य), सोनू जायसवाल, अजय तिवारी (मंडल अध्यक्ष), महेश राठौर, दशरथ राठौर, राहुल चतुर्वेदी, घनश्याम राठौर, रोहणी राठौर, मुकेश राठौर और जितेश राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ी गीतों पर देर रात तक झूमे दर्शक
अक्ती सागर आर्केस्ट्रा कोरबा के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीतों और नाचा की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

ग्रामीण संस्कृति, लोककला और मनोरंजन को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन को क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता के चलते नेवसा का यह सांस्कृतिक कार्यक्रम यादगार बन गया।









