सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

SHARE:

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित

240 आवेदनों में से 236 का मौके पर निराकरण, जरूरतमंदों को चश्मे और छड़ी का वितरण

गौरेला। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगरवासियों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए।

240 आवेदनों में से 236 का तत्काल निराकरण

शिविर में कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 236 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद हितग्राहियों को चश्मे एवं छड़ी का वितरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे, जिला मंत्री रानू नामदेव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहनी, भाजपा नेता द्वारिका सोनी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विक्रांत आंचल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, उप अभियंता मोनेंद्र साठिया, नायब तहसीलदार चौहान सहित पार्षद निलेश साहू, मनोज विश्वकर्मा, एल्डरमेन बब्बू रोहनी एवं कामता यादव उपस्थित रहे।

आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर मिली सुविधा

शिविर में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर से नगरवासियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें