जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने क्षेत्र में दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

SHARE:

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अपने क्षेत्र में दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

तेंदुमुड़ा और मलानिया जलाशय में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, ग्रामीणों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत गौरेला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा की पहल पर उनके क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुमुड़ा एवं देवरगांव स्थित मालानिया जलाशय में विशेष आयोजन कर दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

तेंदुमुड़ा में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत तेंदुमुड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत गौरेला के सीईओ ज्ञानदार भगत, ग्राम पंचायत सरपंच तोशकुंवर खुसरो, क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार, सेमरा भाजपा मंडल से अजय तिवारी, ग्राम पंचायत उपसरपंच बाला कश्यप, जनपद पीओ रोशन सराफ, एडीईओ कीर्ति खुसरो सहित पंचगण, सचिव, माताएं-बहनें और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

मलानिया जलाशय के किनारे भी जलाए गए दीप

इसके बाद जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा के गृह ग्राम पंचायत देवरगांव स्थित मलानिया जलाशय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जलाशय के किनारे दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत देवरगांव की सरपंच बीरसिया बाई धुर्वे सहित जिला जल संसाधन विभाग एवं स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जलाशय के किनारे दीपों की रोशनी के बीच ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

पवन पैकरा बोले—सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है प्रधानमंत्री का जीवन

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उनका जीवन सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों के साथ दीप प्रज्वलित कर देश की खुशहाली और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के अंत में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ आयोजन का समापन हुआ।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें