भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: भाजपा मंडल सेमरा की संगठनात्मक बैठक जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बूथों को मजबूत करने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक को जिला महामंत्री किशन ठाकुर एवं किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

बैठक के पश्चात भाजपा मंडल सेमरा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर सेमरा तिराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, मंडल सह प्रभारी गंगोत्री राठौर, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, विभा नहरेल, मंडल उपाध्यक्ष कलेश्वर मार्को एवं ओमप्रकाश चौधरी, महामंत्री बरत पैकरा एवं धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष संजय पाल, मंत्री कुमार पैकरा एवं जितेश राठौर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्तिकेंद्रों के संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे।

इसके अलावा हुकुमचंद यादव, पुलस्त राठौर, जितेंद्र धुर्वे, प्रकाश काछी, राहुल राठौर, दुर्गेश यादव, लिमेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र राठौर, मायाराम राठौर, अमीर सिंह खुसरो, रामप्रसाद राठौर, लालजी कोल, उत्तम अगरिया, अमोल पुरी, लवकुश बसंत, शंकर सिंह भानु, निजाम अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें