टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी गठित, भागीरथी कैवर्त बने GPM जिलाध्यक्ष
तीनों विकासखंडों में भी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, शिक्षकों के हित और अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ की जिलास्तरीय बैठक 19 सितंबर को राठौर क्षत्रिय समाज भवन में आयोजित की गई। बैठक में संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से भागीरथी कैवर्त को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

तीनों ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी
बैठक में जिले के तीनों विकासखंडों के लिए भी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में दयाराम भानू, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्रीमती लक्ष्मी यादव और मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अमित राय को जिम्मेदारी सौंपी गई।
TET उत्तीर्ण शिक्षकों के हितों के लिए करेगा संगठन काम
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भागीरथी कैवर्त ने बताया कि टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ प्रदेश के समस्त टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों के हितों और अधिकारों के लिए संघर्ष करने के उद्देश्य से गठित किया गया है। संगठन शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
पदोन्नति में TET की अनिवार्यता लागू कराने की मांग
संघ की प्रमुख मांग राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के प्रावधानों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पदोन्नति में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता लागू कराना है। संगठन का कहना है कि इससे शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
बैठक में ये पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव, जिला सचिव हेमन्त कुमार राठौर, जिला कोषाध्यक्ष लेखा सिंह पेन्द्रो, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी यादव, पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम भानू, मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष अमित राय सहित उमेश कुशवाहा, ओमकुमारी पोट्टाम, चुन्नीलाल रघुवंश, देवेन्द्र प्रताप सिंह कंवर सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।








