गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

SHARE:

गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजे बापू के प्रिय भजन, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बापू के प्रिय भजनों और  गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय और देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के संदेशों को याद किया गया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन महान विभूतियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की सुमधुर प्रस्तुति रही। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति गीतों के गायन और वादन ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। भजनों की गूंज के बीच उपस्थित लोगों ने गांधीजी के विचारों और उनके जीवन मूल्यों का स्मरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा पांडे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें