सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
एस.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने रंगोली के जरिए दिया राष्ट्र एकता और रचनात्मकता का संदेश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प अभियान – रंगोली के रंग (राष्ट्र के संग)” कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जिला जी.पी.एम. में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने दिखाई कला और रचनात्मकता

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. एवं आई.टी.आई. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी कला, कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों ने कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप प्रदान किया।
आयोजन में महाविद्यालय परिवार का सहयोग
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में शाहिद जमा खान, प्राचार्य अब्दुल सत्तार, नवीन जेम्स, स्वाति तिवारी, डॉ. मयूरी, शुक्ला मैडम, कंचन, आंचल, शोभिता, हेमंत तिवारी, रुपेश एवं अफरोज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। महाविद्यालय परिवार ने “राष्ट्र के संग” की भावना के साथ सहभागिता करते हुए सेवा, एकता, राष्ट्रभावना और रचनात्मकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।









