अँधियारख़ोर में सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

SHARE:

अँधियारख़ोर में सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 06 अक्टूबर 2026। जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अँधियारख़ोर में सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत विशाल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदनों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।

बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मा, प्रमाण पत्रों का मौके पर वितरण

शिविर के दौरान बुजुर्ग माताओं एवं बहनों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही उनका दृष्टि परीक्षण कर स्वयं चश्मा पहनाया गया। वहीं पात्र हितग्राहियों को जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र भी मौके पर वितरित किए गए।

विशेष ग्राम सभा में भागीदारी की अपील

कार्यक्रम के दौरान विशेष ग्राम सभा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने ग्रामीणों से ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे स्वयं क्षेत्र की 5-6 ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में पहुंच चुके हैं और ग्रामीणों से इसमें अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह कर रहे हैं।

विभिन्न योजनाओं के लगाए गए स्टॉल

शिविर में आयुष्मान, राशन, पेंशन, पीएम किसान, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह, सेमरा मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष शिवनाथ बघेल एवं जनपद सदस्य सुखराम भैंना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौरेला विक्रांत अंचल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरेला ज्ञानदार भगत, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पवन पैकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार का लक्ष्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविर इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें