नवरात्रि से पहले धनपुर मंदिर परिसर के विकास कार्य होंगे पूरे, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

SHARE:

नवरात्रि से पहले धनपुर मंदिर परिसर के विकास कार्य होंगे पूरे, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने धनपुर के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर दिया जोर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही|| जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल धनपुर को नवरात्रि पर्व से पहले और अधिक सुविधाजनक एवं आकर्षक बनाने की कवायद तेज हो गई है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शनिवार को धनपुर पहुंचकर आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी नवरात्रि से पहले आवश्यक कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को दिए।

कलेक्टर ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन शेड, बाउंड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक और नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि मंदिर परिसर में होने वाले निर्माण कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर की सुंदरता को ध्यान में रखकर किए जाएं। निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने पर जोर

कलेक्टर ने मंदिर के सामने स्थित धनपुर-धोबहर धरोहर केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां संरक्षित एवं प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियों और पुरातात्विक धरोहरों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और ग्राम पंचायत के सरपंच से कहा कि क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों एवं स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आपसी समन्वय के साथ काम किया जाए।

उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद प्राचीन मूर्तियों को भी धरोहर केंद्र में सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धनपुर आने वाले श्रद्धालु केवल देवी दर्शन तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित होने का अवसर मिले।

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा

कलेक्टर ने कहा कि धनपुर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल है। यहां मौजूद धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों का बेहतर संरक्षण एवं विकास किया जाए तो धनपुर को जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में और अधिक पहचान दिलाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

बेनीबाई पर्यटन स्थल का भी किया निरीक्षण

धनपुर के निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने पर्यटन स्थल बेनीबाई का भी जायजा लिया। उन्होंने विशालकाय चट्टान पर उकेरी गई प्राचीन मूर्ति का अवलोकन किया, जिसे स्थानीय स्तर पर बेनीबाई के नाम से जाना जाता है।

मौके पर मौजूद प्रबुद्धजनों एवं स्थानीय नागरिकों से कलेक्टर ने बेनीबाई से जुड़ी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली। उन्होंने इस महत्वपूर्ण धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से आवश्यक सुविधाओं के विकास को लेकर भी चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे, जिला पर्यटन विकास के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल गौतम सहित संबंधित अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें