जिला जीपीएम में कल्चुरी कलार समाज का गठन, संदीप जयसवाल बने अध्यक्ष

SHARE:

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में कल्चुरी कलार समाज के गठन को लेकर स्वजातीय बंधुओं की बैठक स्थानीय हरिचंदा भवन, गौरेला में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

बैठक में नगरपालिका गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल (मंजू) को कल्चुरी कलार समाज जिला जीपीएम का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मरवाही के वरिष्ठ डॉ. शिव प्रताप राय एवं पेंड्रा के डॉ. प्रवीन राय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

निकेश राय को सचिव, पेंड्रा के राय पेट्रोल पंप संचालक भरत कुमार राय को कोषाध्यक्ष तथा मरवाही के विनोद राय और पेंड्रा के अजय राय को सहसचिव चुना गया।

समाज की कार्यकारिणी में कोटमी से मुकेश जयसवाल, प्रदीप जयसवाल और मनीष जयसवाल, गौरेला से अजीत जयसवाल (साधवानी) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकजुटता और विकास के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही समाज के भवन के लिए जमीन चिन्हांकित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में पहल की जाएगी।

बैठक में सामाजिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समाज से जुड़े प्रत्येक परिवार द्वारा जिले में वृक्षारोपण करने का निर्णय भी लिया गया। इसके साथ ही समाज की धरोहर और मार्गदर्शक बुजुर्गों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

संरक्षक, सम्माननीय एवं आजीवन सदस्यों का मनोनयन

कार्यक्रम के दौरान जमुना जयसवाल, विजय राय (गौरेला), अरुणा गणेश जयसवाल (पेंड्रा), अजय जयसवाल (मेधुका), रविन्द्र राय (मरवाही), प्रकाश राय (बरगवां), विवेक जयसवाल (पेंड्रा), बृजभूषण जयसवाल (निमधा), अशोक जयसवाल (गौरेला), हुब लाल जयसवाल (नीमधा), दौलत राय (गनया), संजय जयसवाल (जनपद सदस्य, सारबहरा गौरेला), संतोष राय (कुम्हारी), गणेश जयसवाल (पार्षद, पेंड्रा) और अशोक जायसवाल (चुंगू) को संरक्षक, सम्माननीय एवं आजीवन सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में निर्माण जयसवाल ने उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा जिले में समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें