भाजयुमो GPM की पहली जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जोर

SHARE:

भाजयुमो GPM की पहली जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर जोर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की प्रथम जिला पदाधिकारी बैठक शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान, सोशल मीडिया गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी ऋतु चौरसिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने की।

इस दौरान मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सिंह राठौड़, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री महेश राठौर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें