GPM: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

GPM: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी चौकी के ग्राम मटियाडाड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पेंड्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की बहन बृहस्पतिया बाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि उसका भाई रामकुमार चौधरी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, लेकिन गांव के लोगों को पहचानता था। 29 जुलाई की सुबह गांव के ही राजकमल उर्फ गोपी चौधरी और परमेश्वर प्रसाद चौधरी उसके घर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। उस समय परिजनों ने समझाइश देकर मामला शांत करा दिया।

शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद दोनों आरोपियों ने रामकुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व पत्थर से हमला कर दिया। हमले में रामकुमार के सिर, चेहरे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल गौरेला लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में पेंड्रा थाना एवं कोटमी चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकमल उर्फ गोपी चौधरी (26 वर्ष) एवं परमेश्वर प्रसाद चौधरी (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मटियाडाड़ के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों के मामलों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें