जीवन दीप समिति की बैठक: GPM कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश, नए जिला अस्पताल भवन के निर्माण में तेजी लाने के आदेश

SHARE:

जीवन दीप समिति की बैठक: GPM कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश, नए जिला अस्पताल भवन के निर्माण में तेजी लाने के आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला चिकित्सालय में आयोजित जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर जोर दिया। बैठक से पहले उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर ओपीडी, महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, पीआईसीयू, आईसीयू और एसएनसीयू सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया तथा मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जीवन दीप समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जाए और प्रशासकीय समिति का शीघ्र गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार और उन्नयन जरूरी है।

कलेक्टर ने नए जिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नेत्र एवं दंत चिकित्सा के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, अस्पताल में शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली, नियमित साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रथम तल पर संचालित रसोई को भूतल पर स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में ब्लड कम्पोनेंट सेपरेशन यूनिट की स्थापना, लॉन्ड्री मशीन के लिए शेड निर्माण, फायर सेफ्टी अलार्म सिस्टम की मरम्मत, नेत्र विभाग में अतिरिक्त वार्ड और ऑपरेशन थिएटर निर्माण, अस्पताल के बाथरूम एवं ड्रेनेज की मरम्मत, शवगृह के लिए कक्ष निर्माण, एसएनसीयू में फायर एग्जिट रैम्प तथा एक्स-रे मशीन को भूतल पर स्थापित करने सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के समक्ष आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र पैकरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें