पेंड्रा में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ आयोजित, छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

SHARE:

पेंड्रा में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ आयोजित, छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । प्रधानमंत्री के आह्वान पर “नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत युवा नेहरू केंद्र, बिलासपुर द्वारा पेंड्रा के असेंबली हॉल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, भाषण, वाद-विवाद, लघु फिल्म, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावते, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेश नंदनी आर्मों, चीफ अकाउंटेंट एम. एल. सोनी तथा सोनांचल अकादमी के संचालक जनार्दन श्रीवास शामिल रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे के उन्मूलन के लिए आगे आने, लोगों को जागरूक करने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में नशे के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं और उसके दुष्परिणामों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे आयोजन में नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।•

 

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें