भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे व महामंत्री महेश राठौर ने जिला प्रभारी गौरव शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

SHARE:

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे व महामंत्री महेश राठौर ने जिला प्रभारी गौरव शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रभारी गौरव शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे एवं जिला महामंत्री महेश राठौर सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने न्यू सर्किट हाउस पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने गौरव शर्मा से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के प्रति उनके योगदान और सक्रिय भूमिका की सराहना की।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे एवं जिला महामंत्री महेश राठौर ने कहा कि गौरव शर्मा के मार्गदर्शन और संगठनात्मक अनुभव से युवा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवा मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने गौरव शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी गौरव शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

वहीं, गौरव शर्मा ने जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीयता से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और शुभकामनाएं उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी हैं।

गौरव शर्मा ने जिले, प्रदेश एवं देश की निरंतर उन्नति, विकास और समृद्धि की कामना करते हुए युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर गौरव शर्मा के जन्मदिन को आत्मीय वातावरण में मनाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें