गणपति विसर्जन में शामिल हुए पवन पैकरा, राशन दुकान में ग्रामीणों की मदद कर पेश की सेवा भावना

SHARE:

गणपति विसर्जन में शामिल हुए पवन पैकरा, राशन दुकान में ग्रामीणों की मदद कर पेश की सेवा भावना

गणेश पंडालों में पहुंचकर लिया आशीर्वाद, महिलाओं तक खुद पहुंचाई राशन की बोरी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने बुधवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

गणेश विसर्जन कार्यक्रम में हुए शामिल

भ्रमण के दौरान पवन पैकरा विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर विराजमान गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ समय बिताया तथा उनसे संवाद भी किया।

तरईगांव की राशन दुकान में ग्रामीणों से किया संवाद

इसके पश्चात पवन पैकरा ग्राम पंचायत तरईगांव के शासकीय खाद्यान्न भंडारण भवन स्थित राशन दुकान पहुंचे। यहां उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर माताओं-बहनों से संवाद कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

 

इसी दौरान उन्होंने स्वयं अपने कंधे पर राशन की बोरी उठाकर महिलाओं तक पहुंचाने में सहयोग किया। जनप्रतिनिधि को ग्रामीणों के बीच इस तरह सहजता से मदद करते देख लोगों ने उनकी सराहना की।

सेवा भावना और ग्रामीणों से जुड़ाव आया नजर

राशन दुकान में ग्रामीणों की मदद करने के दौरान पवन पैकरा का निःस्वार्थ सेवा भाव और अपने क्षेत्र के लोगों के प्रति प्रेम व जुड़ाव देखने को मिला। उन्होंने ग्रामीणों के साथ सहजता से बातचीत की और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणजन एवं गणेश उत्सव समिति के सदस्य मौजूद रहे।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें