उल्लास साक्षरता महापरीक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील, बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

SHARE:

उल्लास साक्षरता महापरीक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील, बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 27 सितंबर 2026 को उल्लास साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

कलेक्टर ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और जनप्रतिनिधियों से अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ पात्र नवसाक्षरों को महापरीक्षा में शामिल कराने के निर्देश दिए हैं।

उल्लास साक्षरता महापरीक्षा के माध्यम से ऐसे वयस्कों को साक्षरता की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। प्रशासन ने जिले के सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग करें और महापरीक्षा को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सामूहिक प्रयासों से जिले को पूर्ण साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें