गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 245 किलो गांजा जब्त

SHARE:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 245 किलो गांजा जब्त

यात्री बस से हो रही थी गांजे की तस्करी, बस चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पेंड्रा पुलिस ने यात्री बस से करीब 245 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए बस चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

ओडिशा से यात्री बस के जरिए पहुंचाया जा रहा था गांजा

पुलिस के अनुसार, मलकानगिरी, ओडिशा से Jaguar Travels की 44 सीटर स्लीपर बस के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने बस से गांजे के 49 पैकेट बरामद किए। तस्करी में इस्तेमाल बस के साथ तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

पुलिस की कार्रवाई में बस चालक दिलीप कुमार हिंडिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक वह मलकानगिरी से गांजा लेकर कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए आया था। वहीं दूसरा आरोपी भीमसेन केवट कटघोरा से बस में सवार हुआ था।

सप्लायर और रिसीवर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस तस्करी से जुड़े सप्लायर, रिसीवर और अन्य सहयोगियों की तलाश में नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा किसे सप्लाई किया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बाइट — मनोज कुमार खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

5
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ऐश्वर्य केडिया ने बढ़ाया जिले का मान,राज्यस्तरीय आर्चरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, गुजरात में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

राज्य

शहर चुनें