छत्तीसगढ़

नेवसा में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान गौरेला/नेवसा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवसा में शनिवार को संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल केंद्र नेवसा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए, वहीं चित्रकला के जरिए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, ग्राम पंचायत नेवसा की सरपंच समरिया नागेश, पूर्व जनपद अध्यक्ष ममता पैकरा, पूर्व सरपंच दीनदयाल नागेश, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अनीता यादव सहित संकुल के शिक्षकगण एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने हासिल किया स्थान पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता में करण ने प्रथम, देवानंद ने द्वितीय और कुमारी रिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी पार्वती प्रथम, कुमारी नेहा सारीवान द्वितीय और वीरेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। वहीं हायर सेकेंडरी स्तर की भाषण प्रतियोगिता में कुमारी साक्षी यादव ने प्रथम, कुमारी आयुषी विश्वकर्मा ने द्वितीय और कुमारी शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विकास कुमार प्रथम, अमित धुर्वे द्वितीय और कुमारी पुष्पा परस्ते तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चों में प्रतिभा के साथ संस्कार विकसित करने का प्रयास मुख्य अतिथि पवन पैकरा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिभा के साथ-साथ संस्कार, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पांडे एवं संजय सिंह राजपूत ने किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संयोजन सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी हरिशंकर शर्मा द्वारा किया गया।

राज्य

शहर चुनें